{"_id":"6a592561ec7d45893b036f82","slug":"youth-attacked-with-intent-to-kill-critically-injured-meerut-news-c-72-1-mct1011-156299-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल
विज्ञापन
घटना मकान पर लगे सीसीटीवी में हुई कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार शाम अनिषेन पुंडीर पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी जान बचाई। घटना एक मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
रामबाग कॉलोनी निवासी अनिषेन पुंडीर ने सिविल लाइन थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे वह क्षेत्र में मौजूद था। पुरानी रंजिश के चलते पांच नामजद समेत 10 लोग वहां पहुंच गए। सभी के हाथों में धारदार हथियार थे। आरोपियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के दौरान मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --