फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attacked while returning from the fields; arm broken in the assault.

Meerut News: खेत से लौट रहे युवक पर हमला, मारपीट में हाथ टूटा

Thu, 25 Jun 2026 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked while returning from the fields; arm broken in the assault.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। कस्बे के वार्ड संख्या-3 निवासी मीतराज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेतों से सिंचाई कर घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर तीन युवकों ने हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मीतराज बृहस्पतिवार को खेतों में फसलों की सिंचाई करने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कस्बे के तीन युवकों ने उसे रोक लिया और किसी बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मीतराज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की। घटना के बाद पीड़ित के पिता पवन ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed