फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attacked after being subjected to casteist slurs; sustained severe head injuries.

Meerut News: युवक पर जातिसूचक टिप्पणी कर किया हमला, सिर में गंभीर आई चोटें

Mon, 06 Jul 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked after being subjected to casteist slurs; sustained severe head injuries.
मारपीट में घायल गांव सीना निवासी संदीप कुमार। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव सीना निवासी युवक पर गांव लौटते समय रास्ते में हमला किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे रोककर जातिसूचक शब्द कहे और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से मारपीट की। युवक के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
संदीप कुमार ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह गांव मीवा जा रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। संदीप कुमार का आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

जब संदीप कुमार ने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपियों ने मिलकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर तमंचे की बट से हमला किया। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed