{"_id":"6941d3f24677c4f27600e304","slug":"youth-assaulted-and-fired-for-commenting-in-lohia-nagar-two-injured-meerut-news-c-72-1-mct1010-145710-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोहिया नगर में अभद्रता के विरोध में मारपीट-फायरिंग, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोहिया नगर में अभद्रता के विरोध में मारपीट-फायरिंग, दंपती घायल
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर क्षेत्र में अभद्रता का विरोध करने के बाद कुछ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की। इसमें दंपती घायल हो गया। तहरीर देने के बाद पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाने के साथ ही जांच कर रही है।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र गांव घोसीपुर निवासी महिला दबस्या ने बताया कि उसके पति सारिक सोमवार रात बेटी के साथ घर आ रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के कुछ युवकों ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद वे घर पहुंचे तो ये युवक भी पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की। इसमें पति और पत्नी घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इस दौरान एक युवक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने लोहिया नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, महिला ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने उसके पति व जेठ को ही हिरासत में ले लिया। महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि अभी घटना की जांच की जा रही है।