फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth assaulted after asking for a fan; FIR registered against four accused.

Meerut News: पंखा मांगने पर युवक से मारपीट, चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

Mon, 06 Jul 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Youth assaulted after asking for a fan; FIR registered against four accused.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में पंखा मांगने पर युवक से मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना शुक्रवार देर रात की है।
पचपेड़ा निवासी अजय जाटव अपने दो बच्चों के साथ गांव के हसरत की दुकान पर पंखा लेने गए थे। हसरत ने दुकान बंद होने का हवाला देते हुए पंखा देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद हसरत के बेटे आमिर ने अजय को पंखा देने के बहाने बुलाया। इसके बाद हसरत और उसके बेटों आदिल, शाहरुख, आमिर और अफजाल ने अजय के साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

सोमवार को अजय के परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed