फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth accuses UP police constable of sexual assault

Meerut News: यूपी पुलिस के सिपाही पर युवक ने लगाया यौन हिंसा का आरोप

Sun, 09 Nov 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Youth accuses UP police constable of sexual assault
मेरठ। सहारनपुर में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही व उसके दो साथियों पर परतापुर निवासी एक युवक ने हरिद्वार के एक होटल में ले जाकर शराब पिलाकर यौन हिंसा का आरोप लगाया है। शनिवार को युवक परिजनों के साथ परतापुर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के द्वारा मामला हरिद्वार क्षेत्र का बताकर पीड़ित परिवार को वापस भेज दिया।
विज्ञापन




परतापुर थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को वह किसी काम से रिठानी जा रहा था। इसी दौरान कार में सवार यूपी पुलिस में कार्यरत सहारनपुर के एक थाने में सिपाही ने उसे रोक लिया। सिपाही पीड़ित युवक का परिचित है। आरोप है कि कार में सिपाही के दो अन्य दोस्त भी सवार थे। तीनों उसे घुमाने के बहाने अपने साथ हरिद्वार ले गए। वहां एक होटल में तीनों ने युवक को शराब पिलाई। नशे में होने पर आरोपियों ने यौन हिंसा की।
विज्ञापन

प्लाॅट के रुपये हड़पना चाहते थे, 12 हजार निकाले
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे मोबाइल का पिन पूछ लिया। इसके बाद उसके बैंक अकाउंट से यूपीआई के माध्यम से 12 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी पीड़ित को दो दिन हरिद्वार में रखने के बाद शुक्रवार सुबह परतापुर के घोपला मोड़ पर सड़क किनारे उतारकर चले गए। पीड़ित ने एक राहगीर का फोन लेकर परिजनों को सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि उसने कुछ दिन पूर्व रिठानी स्थित एक प्लाॅट 16 रुपये में बेचा था। प्लाॅट बेचने के बाद उसे 16 लाख रुपये मिले थे। आरोप है कि तीनों उसके रुपये हड़पना चाहते थे लेकिन रुपया परिजनों के अकाउंट में थे। इसलिए वे निकाल नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवक परतापुर थाने पहुंचा था। मामला हरिद्वार क्षेत्र का होने के कारण परिजन उसे हरिद्वार लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed