फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young women clashed with crooks running away from mobile

मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश से भिड़ी युवतियों ने बदमाश की धुनाई, मौके पर बाईक छोड हुआ फरार

Mon, 03 Aug 2020 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Young women clashed with crooks running away from mobile
meerut police - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर में शताब्दी नगर सेक्टर-1 में अपनी सहेली से मिलने आई युवती से मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को दोनों युवतियों ने साहस का परिचय देते हुए पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी और उससे छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के रिझानी गांव की रहने वाली दीपा यादव रविवार को अपनी सहेली भाजपा नेत्री आरती सागर के आवास पर मिलने के लिए गई थी। इसके बाद वह सहेली के साथ वापस लौट रही थी। पंचवटी रोड के पास पीछे से बाइक पर आए एक बदमाश ने दीपा का मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन


उस समय वह फोन पर अपनी मां से बात कर रही थी। छीना झपटी के दौरान बदमाश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह कुछ दूरी पर अपनी बाइक के समेत गिर गया, जिसके बाद दोनों युवतियों ने बदमाश को पकड़ लिया। जिसकी जमकर धुनाई की और बदमाश द्वारा लूटा गया फोन भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुनाई करने के बाद भाजपा नेत्री आरती सागर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की बाइक अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed