{"_id":"6a6a29ecb647cb68130c24b7","slug":"young-woman-who-left-home-for-work-goes-missing-meerut-news-c-72-1-mct1010-157014-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: काम पर जाने के लिए घर से निकली युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: काम पर जाने के लिए घर से निकली युवती लापता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित सरायकाजी निवासी 19 वर्षीय युवती खुशी लापता हो गई। परिजनों ने पहले तलाश किया लेकिन नहीं मिली। जिसके बाद मेडिकल थाने में तहरीर देकर तलाश करने की मांग रखी। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक सुराग नहीं लग सका है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पीड़िता की मां रेखा ने बताया कि उनकी पुत्री खुशी 24 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह अपने काम पर नहीं पहुंची। परिवार के लोग रिश्तेदारी में हुई मौत के कारण बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर परिजनों ने खुशी की तलाश शुरू की और उसके मोबाइल कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। एसपी सिटी ने बताया कि युवती को तलाश किया जा रहा है। सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।
-- -- -- -- --