{"_id":"6a8713a4ba330db0330355ea","slug":"young-woman-murdered-body-dumped-in-a-sugarcane-field-in-kushavali-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113342-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती की हत्या कर कुशावली में गन्ने के खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती की हत्या कर कुशावली में गन्ने के खेत में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट- अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -
मृतका की पहचान नहीं हो सकी, सरधना पुलिस शनाख्त कराने में लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना(मेरठ)। कुशावली-ज्वालागढ़ मार्ग पर दौलतपुर के जंगल में सड़क किनारे ईंख के खेत में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 25 वर्षीय युवती का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में युवती के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार को खेत की ओर गए लोगों ने सड़क किनारे गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा देखा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सरधना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बाद में फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के स्थानों की भी जांच की। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि युवती को यहां कब और किस वाहन से लाया गया। घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों और संभावित साक्ष्यों को भी जांच कर रही है। प्रारंभिक निरीक्षण में युवती के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। हालांकि मौत की वास्तविक वजह और हत्या किस तरीके से की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
युवती की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के गांवों से भी युवती के बारे में जानकारी कर रही है। पुलिस युवती की पहचान और उसके परिजनों और हालिया गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस प्रेम-प्रसंग, रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि युवती की पहचान के लिए पास के जनपद के थानों में सूचना देकर पुलिस को लगाया गया है। शव मोर्चरी पर रखवा दिया गया है।
-- -- -- -- -- -
चेहरे समेत शरीर पर है चोट के निशान
सरधना। सीओ ने बताया कि करीब 25 वर्ष की इस युवती के उसके बाएं हाथ में सफेद धातु की अंगूठी मिली है। नाक में नोज पिन और गले व कमर में काला धागा मिला है। बालों में काली रबर बंधी थी। युवती ने कोका-कोला रंग का सलवार सूट और सफेद लेस वाला कोका-कोला रंग का दुपट्टा पहना हुआ था। जिससे लग रहा है कि वह सामान्य परिवार की है। युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं। बाएं हाथ की कोहनी के पास भी खून लगा था, जबकि दाहिने हाथ की उंगलियों पर भी खून के निशान मिले हैं।