{"_id":"6a7373b26cd94b40260c0ba3","slug":"young-woman-molested-and-assaulted-after-intruder-enters-home-meerut-news-c-72-1-mct1011-157361-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ व मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ व मारपीट
विज्ञापन
-आरोपी के खिलाफ थाने पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में समर गार्डन निवासी आरोपी सुल्तान पर घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट का आरोप है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
पीड़ित युवती ने ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 25 दिन पहले उसकी मुलाकात समर गार्डन निवासी सुल्तान से हुई थी। युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि 30 जुलाई को आरोपी उसके घर पहुंच गया। वहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए गलत हरकत की। विरोध करने पर आरोपी उसका मोबाइल फोन लेकर चला गया। बाद में उसने गली में मोबाइल लौटाने के बहाने युवती को बुलाया। जब वह फोन लेने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम प्रयास कर रही है।