फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young woman missing; youth accused of abduction.

Meerut News: युवती लापता, युवक पर अगवा करने का आरोप

Sun, 27 Sep 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Young woman missing; youth accused of abduction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के पूठखास गांव में सतीश कुमार की बहन शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों ने मोहित नामक युवक पर बहला-फुसलाकर अगवा कर जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

सतीश कुमार ने बताया कि वह खेत से चारा लेने गया था। घर पर उसकी बहन अकेली थी। इसी दौरान अनु कुछ सामान लेने की बात कहकर घर से बाहर चली गई। कुछ देर बाद परिजन घर लौटे तो वह वहां नहीं मिली। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के मुताबिक, युवती की करीब एक माह से मोहित नाम के युवक से बातचीत होती थी। इसी आधार पर उन्होंने आशंका जताई कि मोहित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed