फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young woman harassed by a lecherous man stops stepping out of the house; FIR registered.

Meerut News: मनचले से परेशान युवती ने घर से निकला किया बंद, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Young woman harassed by a lecherous man stops stepping out of the house; FIR registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मनचले के डर से घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। आरोपी की हरकतों से परेशान पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर में पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित पक्ष ने तहरीर में बताया कि आरोपी विकास, युवती को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। आरोपी पीड़िता के साथ रास्ते में छेड़-छाड़ करता है। जिस कारण पीड़िता ने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। जब परिजनों ने इसका कारण पूछा तो पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed