{"_id":"6925e0f605f26275c606c1ea","slug":"young-woman-falls-from-terrace-while-escaping-monkey-attack-in-meerut-s-braj-vihar-colony-critically-injured-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: छत पर सुखाए कपड़े लेने गई युवती पर बंदरों का हमला, घबराहट में फिसलकर गिरी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छत पर सुखाए कपड़े लेने गई युवती पर बंदरों का हमला, घबराहट में फिसलकर गिरी, हालत गंभीर
Tue, 25 Nov 2025 10:38 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:38 PM IST
सार
मेरठ के ब्रजविहार कॉलोनी में बंदरों से बचने की कोशिश में छत से गिरी 21 वर्षीय युवती कीर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में चोट आने से उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
बंदर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रजविहार कॉलोनी निवासी सुभाष सिलाई का काम करते हैं। सोमवार शाम उनकी बेटी कीर्ति (21) छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। उसी समय बंदरों का एक झुंड अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ा। हमला होते देख कीर्ति घबरा गई और नीचे उतरने के लिए दौड़ी।
विज्ञापन
घबराहट में फिसलकर गिरी, सिर में आई गंभीर चोट
बंदरों से बचने की जल्दबाज़ी में वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने के बाद उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
कॉलोनी में बंदरों का आतंक, लोग नाराज
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में कई दिनों से बंदरों का आतंक फैला हुआ है। बंदरों के झुंड लोगों के पीछे भागते हैं। कई लोग पहले भी घायल हो चुके हैं। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने इस घटना के बाद गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।