फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young of another community abducted and raped a student

दूसरे समुदाय के युवकों ने छात्रा को अगवा कर किया बलात्कार

Thu, 05 Oct 2017 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Thu, 05 Oct 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
Young of another community abducted and raped a student
छात्रा के साथ बलात्कार

शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र में कस्बे से कक्षा आठ की छात्रा को दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अगवा कर शामली में स्थित एक होटल में लाकर उसके साथ दुराचार किया। फिर बदहवास हालत में वापस थानाभवन में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

 
घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है। एक छात्रा घर से विद्यालय के लिए गई थी। रास्ते में दो युवकों ने बहला फुसलाकर उसको अगवा कर लिया। पूर्वी यमुना नहर पटरी के रास्ते बाइक से उसको शामली लाए। वहां दूसरा युवक बाइक से उतर गया, जबकि एक युवक उसको लेकर होटल में चला गया। आरोप है कि युवक ने वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को बदहवास हालत में बाइक से ही थानाभवन ले जाकर विद्यालय के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थानाभवन थाने पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नासिर और शावेज के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण, दुष्कर्म करने और पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन


पढ़ें : दूसरे समुदाय के युवक ने जबरन पकड़ा छात्रा का हाथ, बखेड़ा, जमकर धुनाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल को भेजी गई छात्रा : पीड़ित छात्रा को थानाभवन पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से पीड़िता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अभी डाक्टरी रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, नामजद आरोपी नासिर और शावेज को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास में लगी हुई है। आरोपियों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। सीओ थानाभवन राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed