फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young men in a car beat up a couple, the young man is seriously injured

कार सवार युवकों ने दंपती से की मारपीट, युवक गंभीर घायल

Sun, 10 Aug 2025 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Young men in a car beat up a couple, the young man is seriously injured
सरधना। बहादुरपुर में मारपीट में घायल युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में शनिवार रात मामूली कहासुनी के बाद कार सवार युवकों ने एक दंपती पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड से हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।

जेल चुंगी निवासी संजय पुत्र राजेश अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने मामा के गांव बहादुरपुर आया था। संजय ने बताया कि रात करीब 8:00 बजे गांव के बाहरी रास्ते पर सामने से एक कार आ गई। उसने बाइक साइड में कर कार को रास्ता दिया, लेकिन कार सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। झगड़े में बीचबचाव करने आई संजय की पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। परिजन घायल को थाने लाए, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ ने बताया कि घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed