फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man who went to Jharkhand to pick up a bride was duped, put Rs 50,000 in his account

दुल्हन लेने झारखंड गए युवक को ठगा, खाते में डलवाए 50 हजार रुपये

Thu, 01 Apr 2021 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to Jharkhand to pick up a bride was duped, put Rs 50,000 in his account
दुल्हन लेने झारखंड गए युवक को ठगा, खाते में डलवाए 50 हजार रुपये
विज्ञापन

सरधना। दो माह पूर्व कुशावली गांव से कुछ लोगों के साथ झारखंड दुल्हन लेने गया युवक ठगी का शिकार हो गया। वह किसी तरह जान बचाकर तीन दिन पहले ही गांव लौटा है। युवक ने ठगी करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुशावली निवासी मटरू (35) पुत्र धर्मपाल अविवाहित है। गांव के ही कुछ लोगों ने उसे झारखंड से दुल्हन दिलवाकर लाने की बात कही। वह और उसका झारखंड से दुल्हन लाने के लिए तैयार हो गए। गांव के ही दो लोगों के साथ मटरू दो माह पूर्व झारखंड के लिए निकला था। धर्मपाल जब युवकों के परिजनों से बात करता तो वह उसे एक-दो दिन में दुल्हन आने की बात कहते। इस बीच उन्होंने दो बार में 20 व 30 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। साथ गए युवकों ने उसे झारखंड की जगह पश्चिम बंगाल ले जाकर छोड़ दिया। वह पश्चिम बंगाल में पुलिस को बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। मटरू की जेब में आधार कार्ड मिला, जिसके बाद परिजनों से संपर्क साधा गया। जिसके बाद पश्चिम बंगाल से आने व अन्य खर्च को लेकर 30 हजार रुपये एक व्यक्ति ने अपने खाते में डलवाए और हवाई जहाज से मटरू को दिल्ली भिजवाया। परिजन उसे एयरपोर्ट से लेकर घर लौटे।
विज्ञापन

मटरू ने परिजनों को बताया कि उसके साथ गए गांव के ही लोग उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर वहां छोड़ आए थे। मंगलवार को गांव में आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं निबट सका। बुधवार को मटरू के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर दुल्हन दिलवाने के नाम पर ठगी करने की तहरीर दी। सरधना थानाध्यक्ष बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed