फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   young man who created a ruckus by saying that it was the effect of divine power died

UP: क्या भूत के वश में परिवार, तंत्र-विद्या विफल होने पर पांच लोगों की बिगड़ी मानसिक हालत? एक की हुई मौत

Sun, 13 Apr 2025 10:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 13 Apr 2025 10:46 PM IST
सार

रिठानी गांव निवासी परिवार कई दिनों से तंत्र-विद्या में लिप्त था। किसी परिचित के कहने पर नवरात्रों में परिवार ने तंत्र-विद्या करनी शुरू कर दी। चर्चा है कि तंत्र-विद्या विफल होने पर परिवार के लोगों की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। शनिवार सुबह परिवार के पांचों सदस्य परतापुर तिराहे पर पहुंचे और वहां भी जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान परिवार के लोगों ने राहगीरों पर कीचड़ उछाला और पथराव किया। 

विज्ञापन
young man who created a ruckus by saying that it was the effect of divine power died
कीचड़ उछालता और पत्थर मारता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद पर दैव्य शक्ति का असर बताकर परतापुर तिराहे और जिला अस्पताल में उत्पाद मचाने वाले रिठानी निवासी अनुज (20) पुत्र ओमप्रकाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह तबियत बिगड़ने पर रिश्तेदार युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरना शुरू किया। रिश्तेदारों के मना करने पर लिखित में देने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

रिठानी गांव निवासी परिवार कई दिनों से तंत्र-विद्या में लिप्त था। इसी के चलते ओमप्रकाश उर्फ टिल्लू, मां महावीरी, बड़ी बेटी पूजा प्रीती, अजय और सबसे छोटे बेटे अनुज की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। इसी के चलते शुक्रवार को परिवार के सदस्यों ने गली में हंगामा किया तो पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को थाने ले आई। पुलिस ने सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां भी उक्त सदस्यों ने जमकर उत्पाद मचाया। शनिवार सुबह परिवार के पांचों सदस्य परतापुर तिराहे पर पहुंचे और वहां भी जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान परिवार के लोगों ने राहगीरों पर कीचड़ उछाला और पथराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

young man who created a ruckus by saying that it was the effect of divine power died
मृतक अनुज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की जानकारी पर रिश्तेदार पहुंचे और सभी को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया दिया। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। रविवार सुबह अचानक अनुज की तबियत बिगड़ गई। रिश्तेदारों ने एंबुलेंस बुलाकर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तबियत में सुधार न होने पर अनुज को दूसरे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की। जिस पर रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। लिखित में देने पर युवक का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। देर शाम को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि परिजनों और रिश्तेदारों के लिखित में देने पर शव को परिजनों को सौंप कर दिया गया है।

विज्ञापन

दयनीय स्थिति, घर में कोई नहीं है मातम मनाने वाला
ओमप्रकाश उर्फ टिल्लू सब्जी मंडी में आढ़त लगाता है। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, मां महावीरी, बड़ी बेटी पूजा, प्रीती, बेटा अजय और अनुज है। ओमप्रकाश के बेटे और बेटी शिक्षित है। सभी ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। बताया गया कि किसी परिचित के कहने पर नवरात्रों में परिवार ने तंत्र-विद्या करनी शुरू कर दी। चर्चा है कि तंत्र-विद्या विफल होने पर परिवार के लोगों की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। जिस कारण उन्होंने जिला अस्पताल और परतापुर तिराहे पर हंगामा कर उत्पाद मचाया। रविवार को जब अनुज का शव घर पहुंच तो मातम मनाने वाला कोई नहीं था। पड़ोसी भी डर के कारण परिवार के पास तक नहीं जा पा रहे थे।

अभी भी खराब है अन्य सदस्यों की मानसिक स्थिति
ओमप्रकाश के परिवार के अन्य सदस्यों की मानसिक स्थति में अभी तक सुधार नहीं है। अनुज की मौत के बाद शव घर पहुंचा तो दादी, भाई और बहन कोई भी अनुज को देखने नहीं पहुंचा। ओमप्रकाश भी मकान के गेट पर गुमशुम बैठा था। अनुज के शव को घर नहीं ले जाने के बजाय पड़ोस के एक खाली पडे़ प्लाट में रखा गया। बताया गया कि पिता ओमप्रकाश ने अन्य सभी सदस्यों को कमरों में बंद कर रखा है।

तंत्र-विद्या से दूर मां का रो-रोकर बुरा हाल
ओमप्रकाश का पूरा परिवार तंत्र-विद्या में लिप्त बताया गया। बताया गया कि पत्नी मुन्नी देवी तंत्र-विद्या के इस झमेले से दूर रहीं। जहां परिवार के अन्य सदस्यों ने कई जगह उत्पाद मचाया। वहीं, मुन्नी देवी घर पर ही रहीं। मुन्नी देवी ने ओम प्रकाश से कई बार बच्चों को तंत्र-विद्या से दूर रखने के लिए कहा था। रविवार को अनुज का शव देखकर मां मुन्नी देवी बेहोश हो गईं। महिलाओं ने उसे संभाला, अनुज के शव के पास बैठी मां मुन्नी को अन्य महिलांए सांत्वना दे रही थीं।

यह भी पढ़ें: चार सेकंड में सात थप्पड़ मारे: महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोल कर्मी को पीटा, देखें पिटाई का लाइव वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed