फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man waiting for a train at Sakauti station falls ill and dies.

Meerut News: सकौती स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत

Mon, 17 Aug 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Young man waiting for a train at Sakauti station falls ill and dies.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक आशीष (27) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर उसे 108 एंबुलेंस की मदद से दौराला सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई।
युवक की मौत के बाद शव की सुपुर्दगी को लेकर परिजन करीब छह घंटे तक सकौती रेलवे स्टेशन और सकौती पुलिस चौकी के चक्कर काटते रहे।
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतमनगर निवासी सतवीर ने बताया कि उनका बेटा आशीष दो दिन पहले घर से निकला था। उसके साथ पड़ोस का दीपक था। सोमवार को दोनों घर लौटने के लिए सकौती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आशीष के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक की मदद से उसे दौराला सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी की ओर से मृतक का मीमो दौराला थाने को भेजा गया। थाना पुलिस ने घटना सकौती रेलवे स्टेशन की होने के कारण मीमो सकौती रेलवे स्टेशन भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि रेलवे स्टेशन मास्टर ने मीमो लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वे शव की सुपुर्दगी के लिए सकौती पुलिस चौकी और स्टेशन मास्टर कार्यालय के चक्कर काटते रहे। करीब छह घंटे तक शव सीएचसी में रखा रहा और परिजन परेशान रहे। बाद में सीओ दौराला शिव ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया और उसे परिजनों को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed