{"_id":"6084d330707b8d23c94d365a","slug":"young-man-shot-dead-in-daurala-hotel-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : दौराला के होटल में गोली मारकर युवक की हत्या, खाना खाने के दौरान हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : दौराला के होटल में गोली मारकर युवक की हत्या, खाना खाने के दौरान हुई थी कहासुनी
Sun, 25 Apr 2021 07:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:55 AM IST
सार
मेरठ के एनएच-58 हाईवे स्थित दादरी में होटल पर एक युवक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के एनएच-58 हाईवे स्थित दादरी में होटल पर एक युवक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव निवासी गजेंद्र उर्फ गुड्डन (32) शनिवार रात दादरी स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए आए थे। बताया गया कि होटल में ही खाना खाने आए तीन युवकों से गजेंद्र की कहासुनी हो गई। उसके बाद मारपीट हुई।
आरोप है कि दूसरे पक्ष ने गजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी लगते ही दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने होटल संचालक समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलते ही गजेंद्र के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया है कि हत्या के मामले में 2 लोगों को नामजद किया जा रहा है। छोटी सी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। जिस पर गजेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है। होटल पर खाना खाने को लेकर विवाद हुआ या कुछ दूसरी बात थी इसको लेकर होटल संचालक से भी जानकारी ली गई।