फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man murdered by cutting off head and hands, body thrown in drain

Meerut News: सिर व हाथ काटकर युवक की हत्या, शव नाले में फेंका

Sun, 10 Sep 2023 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered by cutting off head and hands, body thrown in drain
दौराला। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा मार्ग पर शनिवार सुबह लगभग 25 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए शव के सिर व हाथ काट दिए। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सिर व हाथों की नाले व आसपास के खेतों में तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

घटना स्थल से डेढ़ किमी दूर है हाईवे
नाले में जहां सिर व हाथ कटे युवक का शव मिला, वह स्थान एनएच-58 से लगभग डेढ़ किमी की दूरी पर है। पुलिस का मानना है कि युवक की कहीं और हत्या कर यहां शव फेंका गया है। हत्यारों ने संभवत: पहचान मिटाने के लिए सिर व हाथ काटे होंगे। युवक की शनाख्त कराने के लिए पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सिर, हाथ का शव देख कांप उठे ग्रामीण

नाले में से युवक का शव जैसे ही बाहर निकाला गया ग्रामीण शव को देख कांप उठे। युवक की निर्मम हत्या की गई। पहचान न हो इसके लिए धड़ से सिर को अलग कर दिया गया, साथ ही दोनों हाथों को कोहनी के नीचे से काटा गया है। युवक आसपास जिले का भी हो सकता है। उसकी शिनाख्त न हो इसलिए शव को यहां फेंका गया होगा। पूर्व में भी सिर कटे शव मिल चुके हैं, जिनकी आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed