फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man murdered and his body hanged on a tree

Meerut News: युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Sat, 02 Nov 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 02 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered and his body hanged on a tree
गढीपुख्ता में घटना की जानकारी लेते एएसपी । संवाद
गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता में बस स्टैंड के पास 35 वर्षीय सचिन उपाध्याय की हत्या कर शव को बेरी के पेड़ पर लटका दिया। मृतक गैस एजेंसी पर सिलिंडर का वितरण करने का कार्य करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कस्बे में बस स्टैंड के पास गुलाबी बाग के कब्रिस्तान में बेरी के पेड़ पर युवक का शव कपड़े के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। मृतक की पहचान सचिन पुत्र महेंद्र निवासी मोहल्ला जैनपुरी कस्बा गढ़ीपुख्ता के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। एएसपी संतोष कुमार सिंह व सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी कराते हुए जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को उतरवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक कस्बे में गैस एजेंसी पर रेहड़े से घर-घर सिलिंडर वितरण का कार्य करता था। इस साल उसने रामलीला में राम का अभिनय किया था। उसके पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री है। एएसपी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने किया और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस : सचिन का शव मिलने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक का मोबाइल फोन घर पर चार्जिंग के लिए लगा हुआ मिला। पुलिस उसे कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। ू

गढीपुख्ता में घटना की जानकारी लेते एएसपी । संवाद

गढीपुख्ता में घटना की जानकारी लेते एएसपी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed