{"_id":"6a81e20af8c7244d8b0b67a0","slug":"young-man-lured-to-the-forest-under-the-pretext-of-a-feast-beaten-and-robbed-of-cash-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105309-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दावत के बहाने बुलाकर युवक को जंगल में ले जाकर पीटा, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दावत के बहाने बुलाकर युवक को जंगल में ले जाकर पीटा, नकदी लूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। सैफपुर-कर्मचंदपुर मार्ग पर मिलने के बहाने बुलाकर युवक राजन को जंगल में ले जाकर मारपीट करने और नकदी व मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन नामजद समेत करीब 10-11 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए हस्तिनापुर थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भीमनगर निवासी राजन पुत्र जय सिंह ने तहरीर में बताया कि शनिवार को करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया था। जिसने मिलने और दावत करने के बहाने उसे सैफपुर-कर्मचंदपुर मार्ग पर बुलाया। राजन के अनुसार, वहां पहले से ही तीन युवक समेत करीब 10-11 अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने उसे जबरन उसे पकड़ लिया और रानी नंगला के जंगल में ले गए।
पीड़ित का आरोप है कि जंगल में पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी जेब में रखे करीब छह हजार रुपये और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद तमंचे की बट से सिर और शरीर पर कई वार किए गए। जान से मारने की नीयत से की गई मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया। आरोप है कि आरोपी उसे अधमरा हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सी ओ पंकज लवानिया ने बताया थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --