फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man fell in Gangnahar due to trolley overturning

ट्राली पलटने से गंगनहर में गिरा युवक

Wed, 29 Dec 2021 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Young man fell in Gangnahar due to trolley overturning
ट्राली पलटने से गंगनहर में गिरा युवक
विज्ञापन

सरधना। नानू में ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से गंगनहर में गिरे युवक की जान बचाकर दो युवकों ने इंसानियत की मिशाल कायम की। लोगों ने दोनों युवकों की हिम्मत की दाद दी।
गांव बुबकपुर निवासी गुलफाम के बेटे जुबेर और शाहनवाज ट्रैक्टर ट्रॉली से भाड़े का काम करते हैं। मंगलवार को शाहनवाज निर्माण सामग्री लेकर नानू से बुबकपुर जा रहा था। उसका भाई जुबेर ट्रॉली में बैठा था। मेरठ करनाल हाईवे पर नानू गंगनहर पुल के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण ट्रॉली उछल गई। उसमें रखा सीमेंट का कट्टा नीचे गिर गया। ट्रॉली का पहिया सीमेंट के कट्टे पर चढ़ा तो ट्रॉली पलट गई। उसमे बैठा जुबेर गंगनहर में गिर गया।
विज्ञापन

हादसा होते ही लोगों ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद गांव भलसोना निवासी मनीष कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद और गांव रतनगढ़ निवासी मनीष पुत्र देवेंद्र ने गंगनहर में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों ने जुबेर को डूबने से बचा लिया। जुबेर के परिजनों ने युवकों का शुक्रिया अदा किया। पुलिसकर्मी कुलदीप मलिक व पुष्पेंद्र ने युवकों को पुरस्कृत किया। जुबेर की जान बचाने में मनीष एक पेड़ से टकराकर चोट भी खा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। ट्रॉली पलटने से मार्ग पर काफी देर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed