फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   young man died in bomb blast at meerut

यूपी: मेरठ में दवा के गोदाम में तेज धमाका, मौके पर एक की मौत, दहल उठा पूरा इलाका

Sat, 27 Mar 2021 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Mar 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
young man died in bomb blast at meerut
मकान में तेज ब्लास्ट हो गया। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में फूल बाग कॉलोनी इलाके के नेहरू नगर की गली नंबर चार में आज सुबह करीब तीन बजे अचानक बम ब्लास्ट हुआ। गोदाम में ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट में एक आदमी की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बता दें कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका दहल उठा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर काफी देर बाद पहुंचे।
विज्ञापन


नेहरू नगर गली नंबर चार निवासी ओमप्रकाश शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक है। उनके चार पुत्र हैं, एक पुत्र राजीव शर्मा (वर्ष 45) लक्ष्मी विहार में रहता है।

पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश शर्मा के पुराने मकान में एक छोटा हिस्सा बंद रहता है। ओमप्रकाश शर्मा के बेटे राजीव शर्मा आज सुबह करीब तीन बजे स्कूटी से बंद पड़े खाली हिस्से में आए। इसी दौरान अचानक तेज विस्फोट हुआ। जिससे मौके पर ही राजीव शर्मा की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि यहां कोई रसोई नहीं है। सिलिंडर फटने वाली बात सही नहीं है। पूरा मामला संदिग्ध है। पड़ोसियों का कहना है कि राजीव शर्मा कभी 15 दिन या महीने में ही यहां आते थे। वहीं पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed