फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   young man did sexual assault on girl, and agian murder

दुष्कर्म पीड़िता को ज़हर खिलाकर मार डाला, निकाह का झांसा देकर लूट रहा था आबरू

Fri, 21 Sep 2018 07:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
young man did sexual assault on girl, and agian murder
rape

यूपी में सहारनपुर के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। पीड़िता की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां परिजनों ने चिकित्सकों के पैनल से पीएम कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। सीएमओ की अनुमति के बाद शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया। 

विज्ञापन


थाना चिलकाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दो माह पूर्व गांव के ही युवक शावेज पुत्र सलीम ने दुष्कर्म किया था। सलीम के खिलाफ 376 की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, जिसमें सलीम ने अपनी गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट से स्टे ले लिया था। आरोप है कि सलीम युवती पर दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम करीब सात बजे सलीम ने दुष्कर्म पीड़िता को फोन पर यह कहते हुए अपने घर बुलाया कि वह उसके साथ निकाह कर लेगा। आरोप है कि सलीम तथा उसके परिजनों ने युवती को जहरीला पदार्थ खिला दिया। थोड़ी देर बाद युवती उल्टियां करती हुई वापस घर आई तथा अपनी मां को अपने साथ बीती घटना की जानकारी दी। बदहवास हालत में युवती को देखकर परिजनों ने डायल 100 तथा 108 पर फोन किया गया। मौके पर पहुंची 108 में युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में युवती की हालत ज्यादा खराब होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय युवती की सरसावा के पास मौत हो गई। युवती के परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने युवती के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में सीएमओ तथा सीओ की अनुमति के बाद शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। 

उधर, घटना के बाद थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह गांव में मृतक युवती के घर पहुंचे तथा उसकी मां से बात की। मां ने कल हुई घटना तथा दो माह पहले हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed