फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man committed suicide by hanging himself, mother screamed after seeing him hanging

Meerut: घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, फंदे पर लटका देख चीख पड़ी माँ

Sun, 30 Aug 2026 11:43 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ Published by: Pratyush Sharma Updated Sun, 30 Aug 2026 11:43 PM IST
सार

पल्लवपुरम फेज़ वन में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने अपने मकान की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माँ कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself, mother screamed after seeing him hanging
मृतक लव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीपुरम थाना क्षेत्र के पल्लवपुरम फेज वन में रविवार को 25 वर्षीय युवक ने अपने मकान की पहली मंजिल स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां जब कमरे में पहुंची तो युवक को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के चलते युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन

बेटे को फंदे पर लटका देख चीख पड़ी माँ
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि लव (25) पुत्र दलजीत पल्लवपुरम में अपने परिवार के साथ रहता था और अविवाहित था। रविवार को लव अपने मकान की पहली मंजिल स्थित कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर उसकी मां उसे देखने पहुंचीं। कमरे का दृश्य देखकर वह चीख पड़ीं। लव फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने की जांच
सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और कमरे की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
बताया कि मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। लव के पिता दलजीत पराठे और चाय का ढाबा चलाते हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पल्लवपुरम फेज़ वन में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने अपने मकान की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माँ कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed