फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man cheated of Rs 66 lakh on the pretext of share trading on social media

Meerut News: सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से 66 लाख ठगे

Sun, 14 Jul 2024 06:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 66 lakh on the pretext of share trading on social media
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी विराज से शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर ठगों ने 66 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिये मुनाफे का लालच देकर विराज को जाल में फंसाया और मोबाइल एप्लीकेशन अपलोड कराकर ठगी की। साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। विराज एक वरिष्ठ अधिकारी के बेटे हैं।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी राजीव कुमार पंवार मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं। उनके पुत्र विराज को सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग और इसमें बड़े मुनाफे का झांसा दिया गया। आरोपियों ने मुनाफे का लालच देकर विराज के मोबाइल में एक एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करा दी। इसके बाद आरोपियों ने एप के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में सात जून को 3.20 लाख रुपये निवेश करा दिए गए। इसके बाद विराज को जाल में फंसाने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन के वालेट में ब़ड़ा मुनाफा दिखाया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने विराज को झांसा दिया कि और अधिक निवेश करने पर इससे भी ज्यादा मुनाफा होगा और तभी अपने रुपये निकाल पाएगा। आरोपियोें के जाल में फंसकर विराज ने 11 बार में 66,44,000 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। विराज ने यह सारी रकम उसने अपने माता-पिता के बैंक खाते से ट्रांसफर की। विराज ने जब रकम निकालने प्रयास किया तो पता चला कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। जिसके बाद उसने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्ले स्टोर पर अभी भी एप मौजूद
गूगल प्ले पर यह एप अभी भी मौजूद है। जिस पर डिमैट एकाउंट खोलकर शेयर ट्रेडिंग की जाती है। एप के रिव्यू में कई लोगों ने इसके बारे में सकारात्मक और नकारात्मक कमेंट कर रखे हैं।
---
ऑनलाइन ठगी के शिकार छिपाते हैं अपना दर्द
डिजिटल युग में साइबर ठगी के मामलों में इजाफा हुआ है। आए दिन जिले के लोगों से साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन ठगी के शिकार अक्सर अपना दर्द छिपाते हैं। वह चाहते हैं कि उनके साथ हुई ठगी का पता किसी को न चले। जबकि ऐसे मामले रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है।

---
दो लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार की ठगी
मेरठ। कोतवाली और नौचंदी थाना क्षेत्र मेें डेबिट कार्ड बदलकर दो लोगों के बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। गांव लिसाड़ी निवासी सतबीर जली कोठी स्थित अपनी दुकान में बैंड ड्रेस सिलते हैं। कुछ दिन पहले सतबीर फिल्मिस्तान सिनेमा के पास एटीएम से रुपये निकालने गए थे। वहां पहले से तीन-चार लोग मौजूद थे। इनमें से एक ने कहा कि मशीन कार्ड नहीं पकड़ रही है। दूसरे व्यक्ति ने भी यही बात दोहराते उनसे अपना कार्ड लगाने को कहा। दोनों लोगों ने सतबीर को अपनी बातों में फंसाकर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद ही उनके फोन पर 15 हजार रुपये खाते से निकलने का मैसेज आया। इसके बाद 55 सौ रुपये निकलने का मैसेज आया। कोतवाली में उन्होंने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे मामले की रिपोर्ट नौचंदी थाना क्षेत्र में प्रीत विहार निवासी धनीराम ने दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वह सोहराब गेट बस अड्डे के सामने लगे एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तभी पीछे खड़े व्यक्ति ने उनका पिन देख लिया। डेबिट कार्ड बदलकर आरोपियों ने उनके खाते से 19200 रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed