फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man and woman injured in a fight

Meerut News: मारपीट में युवक और महिला घायल

Sat, 18 Oct 2025 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Young man and woman injured in a fight
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में शनिवार को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद के चलते मारपीट हो गई। घटना में एक युवक और उसकी चाची घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। विनय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार को अपने घर के बाहर रास्ते पर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अपने अन्य परिजनों को भी बुला लिया और विनय पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचीं विनय की चाची संतोष देवी पत्नी पितम पर भी हमला किया गया, जिससे वह भी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed