{"_id":"5dcb142f8ebc3e5b10029c77","slug":"young-man-adamant-on-marrying-mother-of-two-children-meerut-news-mrt453267678","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी :थाने में दो बच्चों की मां से शादी करने पर अड़ा युवक, पुलिस ने पकड़ा माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी :थाने में दो बच्चों की मां से शादी करने पर अड़ा युवक, पुलिस ने पकड़ा माथा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के मेडिकल थाने में मंगलवार दोपहर को उस समय हंगामा हुआ जब एक युवक दो बच्चों की मां से शादी करने की जिद पर अड़ गया। पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन युवक थाने में ही शादी कराने की बात पर अड़ा रहा। वहीं पुलिस ने परिजनों से इस संबंध में बात की तो महिला के परिजनों ने इसका विरोध जता दिया। थाने में बैठे पुलिसकर्मी भी मामले में उलझ गए।
प्रयागराज निवासी मनीष जागृति विहार में रहकर एक कंपनी में काम कर रहा है। इस दौरान उसकी दोस्ती बलिया निवासी महिला से हो गई। महिला दो बच्चों की मां है। वह अपनी प्रेमिका को लेकर जागृति विहार में आ गया। महिला के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
मंगलवार को पुलिस युवक और महिला को थाने ले आई। इस दौरान पुलिस के सामने दोनों ने थाने में ही शादी करने की बात कही। इंस्पेक्टर मेडिकल कुलवीर सिंह का कहना है कि दोनों के परिजनों से बात की जा रही है।