फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man accused of sexual exploitation under the pretext of marriage.

Meerut News: युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Young man accused of sexual exploitation under the pretext of marriage.
- महिला ने थाने पर तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उससे शादी करने की बात कहकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर उसने इंकार कर दिया। कुछ दिन पहले शादी की तैयारी के नाम पर महिला से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर गायब हो गया। महिला ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित महिला ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि करीब तीन साल पहले मिस कॉल के जरिए महिला की आरोपी युवक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। युवक ने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी करने का भरोसा दिलाया। महिला का आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी ने करीब तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन

महिला के अनुसार जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा और बाद में शादी से मना कर दिया। कुछ दिन पहले आरोपी ने शादी करने की बात कहते हुए महिला से पैसे और सोने-चांदी के आभूषण ले लिए। सामान और रुपये लेने के बाद वह गायब हो गया। महिला को दो दिन पहले उसे जानकारी हुई कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed