{"_id":"6ac279fe18167e4b880ecca0","slug":"young-man-accused-of-entering-school-in-a-drunken-state-and-behaving-indecently-with-a-female-teacher-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113824-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक पर शराब पीकर स्कूल में जाकर शिक्षिका से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक पर शराब पीकर स्कूल में जाकर शिक्षिका से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। डूंगर गांव विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने गांव के एक युवक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने रोहटा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सहायक अध्यापिका ने रोहटा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे डूंगर निवासी आरोपी शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा और उनके साथ अभद्रता करने लगा। शिक्षिका के अनुसार, उन्होंने युवक को ऐसा करने से रोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और अपने बड़े गिरोह से संबंध होने की बात कही। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि युवक ने विद्यालय से बाहर रास्ते में भी उन्हें धमकी दी।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि शिक्षिका की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।