फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   You will not be able to fill out the exam form without a migration certificate.

Meerut News: माइग्रेशन प्रमाणपत्र नहीं तो नहीं भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Mon, 21 Sep 2026 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
You will not be able to fill out the exam form without a migration certificate.
- सीसीएसयू ने 2026-27 सत्र के छात्रों के अभिलेख जमा कराने के दिए निर्देश, अर्हता पूरी न होने पर फॉर्म होगा निरस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म को लेकर सख्ती की है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों और परिसर के विभागों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा फॉर्म भरवाने से पहले विद्यार्थियों के सभी जरूरी शैक्षिक अभिलेख और प्रमाणपत्र जमा कराना सुनिश्चित करें। दूसरे विश्वविद्यालय या बोर्ड से आए विद्यार्थियों के लिए मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य किया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव की ओर से 19 सितंबर को जारी पत्र में प्रवेश संबंधी अध्यादेश के नियम का हवाला दिया गया। इसमें कहा गया है कि शुल्क जमा करने और सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही विद्यार्थी को महाविद्यालय का सदस्य माना जाएगा। यदि प्रवेश के समय किसी कारण से कोई प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं है तो महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यार्थी को अस्थायी प्रवेश दिया जा सकता है लेकिन निर्धारित समय सीमा में सभी प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

निर्देश दिए गए हैं कि जिन विद्यार्थियों का माइग्रेशन प्रमाणपत्र जमा नहीं है अथवा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए निर्धारित शैक्षिक अर्हता के अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं, उनके परीक्षा फॉर्म किसी भी स्थिति में नहीं भरवाए जाएं। दूसरे विश्वविद्यालय या बोर्ड से आए विद्यार्थियों के मूल माइग्रेशन प्रमाणपत्र के साथ सभी विद्यार्थियों के शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति भी परीक्षा फॉर्म के साथ लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed