{"_id":"5a5129fa4f1c1b35198b53c9","slug":"yogi-ne-pakri-nabj","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी ने पकड़ी पश्चिम की नब्ज, जनसभा कामयाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी ने पकड़ी पश्चिम की नब्ज, जनसभा कामयाब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद तीसरी बार शनिवार को मेरठ आए। तीनों बार उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया। लेकिन शनिवार को मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में आयोजित जनसभा कई मायनों में अलग रही। योगी भी इस बार मेरठ सहित पश्चिमी क्षेत्र का पूरा अध्ययन करके आए थे। उन्होंने अपने संबोधन में मेरठ और हस्तिनापुर के इतिहास का कई बार जिक्र किया तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में पश्चिमी क्षेत्र के महत्व को भी बताया। इस दौरान इस किसान बेल्ट में उन्होंने अपना अधिकांश भाषण किसानों पर ही केंद्रित रखा।
योगी आदित्यनाथ की शनिवार को हुई जनसभा पूरी तरह सफल रही। भीड़ की दृष्टि से देहात से इस रैली में अच्छी भीड़ जुटी और चीनी मिल विस्तार क्षमता के उद्घाटन में जिस तरह देहात से भीड़ आयी, वह किसी किसान रैली की तरह नजर आयी। जिसे देख योगी भी उत्साहित नजर आए। शायद यही कारण रहा कि उनके संबोधन में मुख्य फोकस किसान ही रहा। उन्होंने बिजली, पानी, गन्ना, आलू के साथ ही पुलिस भर्ती के जरिए किसान और देहात के युवाओं को सीधे जोड़ने की कोशिश की।
संयत के साथ तीखा अंदाज
योगी जहां बहुत संयत होकर बोले, तो अपने तीखे अंदाज में भी नजर आए। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर उन्होंने सीधा संदेश दे दिया कि यह उनकी प्राथमिकता है। इसी को लेकर वह अप्रत्यक्ष रुप से पुलिस बल का मनोबल भी बढ़ाते नजर आए। एक बार फिर उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वाएड का जिक्र करते हुए कहा कि अब बहन- बेटियों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यही नहीं उन्होंने महिला उत्पीड़न पर भी सख्त कदम उठाने के संकेत जनसभा में दे दिए।
विज्ञापन
पश्चिम के लोग सीधे-सच्चे
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को यूपी की राजनीति में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पश्चिम को लेकर लोग गलत भ्रांति फैलाए हुए थे। लेकिन यहां के लोग बहुत ही सीधे, सच्चे और मेहनती है। यहां का किसान देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है, जिसके उत्थान के लिए उनकी सरकार पूरी तरह गंभीर है।
पूरा समाज होगा खड़ा
साथ ही मेरठ की क्रांतिधरा के इतिहास का बखान करने के साथ उन्होंने हस्तिनापुर का भी कई बार जिक्र किया। कहा कि मेरठ का स्वाधीनता संग्राम के साथ ही ऐतिहासिक महत्व भी है। उन्होंने महाभारत काल में द्रोपदी चीर हरण और कुरुक्षेत्र के युद्ध का भी जिक्र किया। योगी ने कहा कि तब एक द्रोपदी के चीरहरण पर युद्ध हुआ था और पूरा समाज खड़ा हो गया था। अब ऐसा माहौल प्रदेश में पैदा कर देंगे कि पूरा समाज बहन बेटी के सम्मान के लिए खुलकर खड़ा हो जाए। मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए उन्होंने इसके विकास का वादा कर मेरठ के उद्यमियों को भी राहत की हलकी सांस दे दी। वहीं, हवाई कनेक्टिविटी को लेकर चली आ रही भ्रांति को सिरे से दूर करते हुए उन्होंने मेरठ सहित सहारनपुर को भी हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने की स्पष्ट घोषणा की।