{"_id":"614a23f68ebc3e5a6743b7c9","slug":"yogi-made-the-election-conch-shell-from-vidur-s-land-meerut-news-mrt5572746192","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदुर की धरती से चुनावी शंखनाद कर गए मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदुर की धरती से चुनावी शंखनाद कर गए मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदुर की धरती से चुनावी शंखनाद कर गए योगी
रजनीश त्यागी
बिजनौर। महात्मा विदुर की धरती से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक तरह से चुनावी शंखनाद भी कर दिया। भले ही भाषण में सीधे जनता से वोट न मांगे हों, पर साढ़े चार साल के सरकार के समर्पण के बदले छह माह जनता का साथ मांगा। महाराजा दुष्यंत, चक्रवर्ती सम्राट भरत का इतिहास याद दिलाकर और अयोध्या राम मंदिर का जिक्र कर लोगों में हिंदुत्व की भावना जगाने का भी प्रयास किया।
योगी ने अपने भाषण में विधायकों द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों का विस्तार से लेखाजोखा रखा। जनता को पुरानी सरकारों में हुए दंगों, त्योहारों पर लगी पाबंदियों का जिक्र किया। अब त्योहारों पर मिलने वाली छूट, दंगाइयों पर हो रही सख्ती की बात कही। पुरानी सरकारों में नौकरी के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया और अब पारदर्शी तरीके से भर्तियां होने का दावा किया। अयोध्या का जिक्र करते हुए जनता की नब्ज पर हाथ रखने की कोशिश की।
दलितों को भी साध गए योगी
योगी ने दलितों को भी साधा और कहा कि पहले बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर केवल राजनीति होती थी। दलित समाज को वोट बैंक माना जाता था, लेकिन हमारी सरकार में उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का स्मारक बनवाया है। संत रविदास जी का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
अब बिजनौर के युवा यहीं डॉक्टर बनेंगे और सेवा करेंगे
सीएम ने कहा कि पहले युवाओं को चिकित्सक की पढ़ाई करने के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था, लेकिन मेडिकल कॉलेज बनने से वे यहीं पढ़ाई कर सकेंगे। इलाज में देरी से किसी की मौत नहीं होगी, जिले में मेडिकल की सुविधाएं मजबूत हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले मेडिकल कॉलेज की लागत 281 करोड़ थी, जो अब पारदर्शी तरीके से ई टेंडरिंग कराने के बाद 246 करोड़ ही रह गई। 18 माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
सीएम के मुंह से नाम सुनकर खुश हुए जनप्रतिनिधि
अपने भाषण में सीएम योगी ने पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, विधायक अशोक राणा, विधायक ओमकुमार, सुचि चौधरी, सुशांत सिंह समेत तमाम नेताओं का नाम लिया तो वे खुश हो गए। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में जिले के इन सभी प्रतिनिधियों, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के प्रयास को भी सराहा।
विदुरकुटी : प्रशासन के अभियान पर मुहर लगा गए सीएम
बिजनौर। विदुरकुटी पर तीन महीनों से डीएम उमेश मिश्रा प्रशासन के साथ लगातार अभियान चलाए हुए हैं। यहां पर जीर्णोद्घार हो चुका है, वहीं वृद्धाश्रम को वापस लाया जा रहा है। सीएम ने विदुरकुटी पर प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र का काम चलने की बात कहकर इस अभियान पर मुहर लगा दी। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को जल्द ही मुख्यमंत्री हरी झंडी दे सकते हैं।
विदुरकुटी पर प्राच्य अध्ययन के लिए आयुर्वेदिक संस्थान बनाया जा रहा है। एक ऐसा पुस्तकालय भी बनाया जा रहा है, जहां प्राचीन ग्रंथ, जैसे वेद, महाभारत, रामायण, उपनिषद और वैदिक पुस्तकें होंगी। इनके अध्ययन के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। पंचकर्म, योग, आयुर्वेदिक सेंटर में भी लोग इलाज के साथ-साथ इन्हें सीख भी सकेंगे। अब विदुरकुटी के पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने की उम्मीद भी जग गई है। उधर डीएम उमेश मिश्रा का कहना है कि विदुरकुटी पर चल रहे विकास अभियान की सीएम योगी द्वारा चर्चा करने से हमारा प्रयास सार्थक हो गया।
सीएम ने जिले की इन योजनाओं का किया जिक्र
-धामपुर में सौ बेड का अस्पताल
-बिजनौर-मुरादाबाद फोर लेन
-रेहड़-कांशीपुर-सुरजेनगर मार्ग-नगीना
-हरेवली मार्ग, दत्तियाना-नूरपुर मार्ग
-मीरापुर पॉलीटेक्निक, कलक्ट्रेट बिल्डिंग, नजीबाबाद बस स्टैंड
-छह कस्तूरबा विद्यालयों को 8वीं से 12वीं तक करना
मंच पर इनकी रही उपस्थिति
बिजनौर। मंच पर सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राज्यमंत्री संदीप सिंह, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, डॉ. यशवंत सिंह, सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, विधायक नहटौर ओम कुमार, विधायक चांदपुर कमलेश सैनी, विधायक धामपुर अशोक राणा, विधायक बढ़ापुर सुशांत सिह, क्षेत्रीय अनूप वाल्मीकि, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल, भूपेंद्र बॉबी, विनय राणा, मुकेंद्र त्यागी आदि शामिल रहे।
टाइमलाइन
3:20 बजे सीएम योगी का हैलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा
3:25 बजे शिलान्यस पूजन स्थल पर पहुंचे सीएम योगी
3:26 बजे पूजन की वेदी पर बैठे सीएम योगी
3:27 बजे शिलान्यास पूजन कर नारियल तोड़ा
3:28 बजे सभास्थल के मंच पर पहुंचे और हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया
3: 46 बजे मंच पर कोरोना में अभिभावकों को खोने वाले पांच बच्चों से भेंट की
3:49 बजे मंच से ही सीएम योगी मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास पट का बटन दबाकर लोकार्पण किया
3: 50 बजे सीएम योगी ने संबोधन शुरू किया
4: 15 सीएम योगी का संबोधन समाप्त
4: 22 बजे सीएम योगी का हैलीकॉप्टर रवाना हुआ

बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में कोरोना में अभिवावक खो चुक- फोटो : BIJNOR