{"_id":"58e394224f1c1b41485b3f5f","slug":"yogi-government-plans-to-procure-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में गेहूं खरीद का प्लान तैयार, आप भी देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में गेहूं खरीद का प्लान तैयार, आप भी देखिए
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर आलोक सिन्हा ने सोमवार को गेहूं खरीद की समीक्षा की। इस दौरान क्रय केंद्रों पर बरती जाने वाली सुविधाओं के बाबत जानकारी ली गई। मेरठ मंडल में गेहूं खरीद का लक्ष्य दो लाख 27 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। इसमें से 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मेरठ में रखा गया है।
विज्ञापन
सोमवार को आयुक्त सभागार में कमिश्नर आलोक सिन्हा ने कहा कि जो केंद्र अभी तक क्रियाशील नहीं हो पाए हैं, उन्हें दो दिन में एक्टिव कर लिया जाए। क्रय केंद्रों पर बोरी, छलना, विनोइंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पानी और शेड की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्रों पर तैनात कर्मचारी किसानों के प्रति अपना व्यवहार शालीन रखें। इस दौरान एडीएम हापुड़ रजनीश राय, बुलंदशहर ब्रजेश कुमार, बागपत डीपी सिंह, गौतमबुद्धनगर केशव कुमार, रीजनल मैनेजर यूपी एग्रो, राम सिंह, डीएफएमओ बागपत, मेरठ, डिप्टी आरएमओ बुलंदशहर, हापुड़ अविनाश चंद्र, आरएफएमओ मेरठ दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैनर पर दर्ज करें ब्यौरा
आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर एक बैनर अवश्य लगाया जाए। उसमें संबधित एसडीएम, एडीएम, केंद्र संचालक आदि के नाम और मोबाइल नंबर अवश्य अंकित किए जाएं। साथ ही जिला स्तर पर गेहूं खरीद के संबंध में किसानों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर उसका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन
1625 रुपये प्रति कुंतल रहेगा भाव बैठक में प्रभारी आरएफसी पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2017 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति कुंतल रहेगा। गेहूं क्रय की अवधि 1 अप्रैल से 15 जून 2017 तक की है।
खर्चा उठाएगी एजेंसी
बैठक में उप निदेशक मंडी एनके मलिक ने बताया कि क्रय केंद्रों पर निर्धारित गुणवत्ता का गेहूं क्रय करने के उद्देश्य से कृषकों के गेहूं की उतराई और छनाई में आने वाला व्यय रुपये 10 प्रति कुंतल कृषक द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा, लेकिन किसान को 10 रु पये प्रति कुंतल की दर से आरटीजीएस या एकाउंट पेयी चेक से भुगतान क्रय एजेंसी द्वारा दिया जाएगा। यह भुगतान गेहूं समर्थन मूल्य के अतिरिक्त होगा। इस मद में लगभग 80 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय आएगा। इसे मंडी परिषद द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा।
जमकर होगी खरीद
इस साल गेहूं खरीद का लक्ष्य 2 लाख 27 हजार मीट्रिक टन रखा है। मेरठ का लक्ष्य 55 हजार, बागपत का 8 हजार, हापुड़ का 23 हजार , गाजियाबाद का 8 हजार छह सौ, गौतमबुद्धनगर का 28 हजार और बुलंदशहर का 1 लाख 4 हजार चार सौ मीट्रिक टन रखा गया है। संयुक्त निदेशक कृषि वीके सिसौदिया ने बताया कि मंडल में गेहूं का रकबा 4 लाख 39 हजार हेक्टेयर है। इसमें 17 लाख मीट्रिक टन पैदावार अनुमानित है।
मंडल में बनाए 199 क्रय केंद्र
मेरठ मंडल में गेहूं खरीद के लिए 199 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। खाद्य विभाग के 25, पीसीएफ के 152, यूपी स्टेट एग्रो के 7, नैफेड के 5 और एफसीआई के 10 केंद्र शामिल हैं। इनमें से 182 क्रय केंद्र क्रियाशील बताए गए हैं। मेरठ में 24, बागपत में 15, हापुड़ में 26, गाजियाबाद में 12, गौतमबुद्धनगर में 31 और बुलंदशहर में 91 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। केंद्र प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक खुले रहेंगे। रविवार और राजपत्रित अवकाश में सभी केंद्र बंद रहेंगे।