फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogi government has passed 12 hectares of land for Meerut Airport

मेरठ हवाई पट्टी के लिए योगी सरकार ने बढ़ाया कदम, 12 हेक्टेयर जमीन पर लगी मुहर

Wed, 13 Nov 2019 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Yogi government has passed 12 hectares of land for Meerut Airport
हवाई उड़ान

मेरठ से हवाई उड़ान के लिए राज्य सरकार ने एक कदम और बढ़ा दिया है। परतापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए वन विभाग की 12.217 हेक्टेयर जमीन देने के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी गई है। हवाई अड्डे के लिए 300 एकड़ भूमि की जरूरत है। 40 एकड़ भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पहले मिल चुकी है। हवाई पट्टी के आसपास स्थित 1152 पेड़ों को काटने की अनुमति भी दी गई है।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ से लखनऊ के लिए जल्द शुरू होगा हवाई सफर, कल हो सकती है बड़ी घोषणा
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत मेरठ को भी हवाई सेवा से जोड़ने का प्लान तय किया गया है। पिछले कई वर्षों से हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की कवायद चल रही है। तीन अप्रैल 2019 को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जीएम, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और जूम एयर के प्रतिनिधियों ने परतापुर स्थित हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। जिमसें लखनऊ-मेरठ और लखनऊ-प्रयागराज के बीच हवाई उड़ान पर सहमति भी बनी थी। वन विभाग की 12 हेक्टेयर जमीन में कंचनपुर घोपला की 11.787 हेक्टेयर और गगोल वन ब्लॉक की 0.420 हेक्टयेर भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed