फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yogi forcast for bjp goverment in state and centre

योगी अादित्यनाथ ने मेरठ में की थी केंद्र-प्रदेश में भाजपा सरकार की भविष्यवाणी

Sun, 19 Mar 2017 02:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
yogi forcast for bjp goverment in state and centre
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 योगी आदित्यनाथ 21 जून 2013 को पहली बार मेरठ आये थे। छत्रपति शिवाजी स्मारक पर आयोजित शिवाजी जयंती कार्यक्रम में उन्होंने करीब 45 मिनट तक मेरठ की जनता को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि वह समय दूर नहीं, जब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी। योगी का यह कथन सत्य साबित हुआ।
विज्ञापन

बेगमपुल पर जीरो माइल स्टोन के पास शिवाजी स्मारक है। यहां हर साल 21 जून को शिवाजी जयंती समारोह पूर्वक मनायी जाती है। 2013 में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मैं मेरठ पहली बार आया हूं। इस क्रांतिधरा को नमन करता हूं।’ उस समय की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज दोनों ही सरकारें आतंकी संगठनों के आगे घुटने टेके हुए हैं। साथ ही वोट के लालच में कहीं न कहीं समर्थन भी कर रही हैं। केंद्र में इस बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी। उसके बाद यूपी में भी कमल खिलेगा। तक तुष्टिकरण की नीति पर चलने वालों और आतंकी समर्थकों को सबक सिखाया जायेगा।’ इस कार्यक्रम के बाद योगी आदित्यनाथ वर्तमान महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग और सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आवास भी गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed