{"_id":"6a4ea4a42c42b6a6e70be0b0","slug":"yogesh-bhadauda-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1239809-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी सरकार की माफिया सूची में शामिल है, डी-75 गैंग का सरगना योगेश भदौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी सरकार की माफिया सूची में शामिल है, डी-75 गैंग का सरगना योगेश भदौड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर उधम सिंह से गैंगवार को लेकर भी चर्चाओं में रहा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। योगेश भदौड़ा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की माफिया सूची में शामिल है। वह डी-75 गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। गैंगस्टर उधम सिंह से गैंगवार को लेकर भी वह वेस्ट यूपी में चर्चाओं में रहा है। उसका देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि योगेश मलिक भदौड़ा गांव का रहने वाला है। इसलिए वह अपना नाम योगेश भदौड़ा बताता है। वह अपने गांव का कई साल तक प्रधान भी रहा है। योगेश भदौड़ा के खिलाफ 1998 में सरूरपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और फिरौती जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए। योगेश भदौड़ा और उधम सिंह करनावल में झगड़े की शुरुआत किनौनी शुगर मिल के ठेकों को लेकर हुई थी। गाजियाबाद कचहरी में उधम सिंह पर जानलेवा हमले में उसका नाम आया था। इसके बाद दोनों गिरोह के कई बार गैंगवार के मामले सामने आ चुके हैं।
कुछ माह पहले उधम सिंह और योगेश भदौड़ा के जेल से बाहर होने के दौरान सोशल मीडिया पर दोनों में गैंगवार की आशंका जताई जाने लगी थी। चर्चा यह भी रही थी कि दोनों में समझौता हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -