फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga week started in Surajkund Park

सूरजकुंड पार्क में योग सप्ताह शुरू

Mon, 16 Jun 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Yoga week started in Surajkund Park
आयुष विभाग व प्रशासन द्वारा सूरजकुंड पार्क में लगा योग शिविर
मेरठ। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से सूरजकुंड पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। संचालन योग प्रशिक्षक संजीव कुमार और पूजा चौधरी ने किया l उद्घाटन सत्र में आयुष मंत्रालय की ओर से मोनू और रेशु चौधरी ने सामूहिक योग का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग से मानव शरीर निरोगी हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। आयुष मंत्रालय की ओर से इस वर्ष की थीम पृथ्वी और स्वास्थ्य से जोड़कर रखी गई है l योग सप्ताह 15 जून से 21 जून तक मनाया जाएगा l इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे योग आधारित भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, वाद-विवाद, पोस्टर और पौधरोपण का आयोजन किया जाएगा l इसके साथ ही जनपद के प्रमुख स्थलों, झीलों के किनारों एवं पार्कों में योग सत्रों के साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम भी किए जाएंगे l
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मलिक, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रेनू, डॉक्टर निमि टैगोर, जिला समन्वयक रोहित, डॉ. नीरज सिवाच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग विज्ञान संस्थान से जुड़े साधक मानसरोवर गार्डन में तैयारियों में जुटे हैं। 21 जून को यहां विशेष आयोजन होगा। मुख्य आयोजन से पूर्व रविवार को भी योग कक्षाएं लगाई गईं। इसमें सूर्य नमस्कार, वक्रासन, मंडूकासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम विलोम, अग्निसार, प्राणायाम कराए गए। इस अवसर पर जिला प्रधान डॉ. बीके गुप्ता, कमल रस्तौगी, एकता अग्रवाल, राजीव गुप्ता, पवन गोयल, रेखा पुंडीर सहित अन्य मौजूद रहे।


:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed