{"_id":"684ddc2f79aa9928c8052dd3","slug":"yoga-setu-gave-the-message-of-global-unity-meerut-news-c-72-1-mrt1063-135302-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग सेतु से वैश्विक एकता का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग सेतु से वैश्विक एकता का संदेश दिया
विज्ञापन
सीसीएसयू में हुआ योग सेतु कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से ऑनलाइन माध्यम से योग सेतु कार्यक्रम का आयोजन अटल सभागार में किया गया। इसमें प्रमुख भारत, जापान, मलेशिया, वियतनाम, भूटान, श्रीलंका, फिलीपींस, बांग्लादेश, मेक्सिको सहित अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल रहे। इसमें संदेश दिया गया कि योग सेतु के माध्यम से वैश्विक एकता को मजबूत बनाया जाए।
कार्यक्रम का उद्देश्य योगाभ्यास को बढ़ावा देने के साथ ही योग के माध्यम से वैश्विक समुदाय को एक सूत्र में जोड़ना भी था। अध्यक्षता कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य का अभ्यास नहीं, बल्कि यह मानसिक और आत्मिक शांति का भी मार्ग है। यह समग्र जीवन में संतुलन स्थापित करता है।
इस दौरान ताड़ासन, पाद-हस्तासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, शवासन, कपालभांति, नाड़ीशोधन, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम सहित अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
योग सत्र निर्देशन योग प्रशिक्षकों डॉ. कमल शर्मा, सत्यम कुमार सिंह एवं साक्षी मावी ने किया। विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने ऑनलाइन अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे। संचालन प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने किया।