{"_id":"6a3294508023d965370fcea1","slug":"yoga-provides-relief-from-joint-pain-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1220143-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: योग से मिलती है जोड़ों के दर्द में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: योग से मिलती है जोड़ों के दर्द में राहत
Wed, 17 Jun 2026 06:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
शास्त्री नगर एच ब्लॉक में आयोजित योग शिविर।
योग विज्ञान संस्थान ने शास्त्रीनगर एच ब्लॉक में लगाया गया शिविर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान द्वारा हड्डियों एवं जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने के उद्देश्य से लाल बहादुर शास्त्री पार्क एच ब्लॉक शास्त्रीनगर में निशुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का संचालन सीमा अदलखा के निर्देशन में किया जा रहा है।शिविर के दूसरे दिन लगभग 75 लोग शामिल हुए। योग सत्र में त्रिकोणासन, ताड़ासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास अंजना खरबंदा ने कराया। पीठ के बल लेटकर की जाने वाली क्रियाएं एवं मधुर हास्य अभ्यास रानी वीरमानी ने करवाए। इसके अलावा गोमुखासन, मार्जारासन सहित अन्य योगाभ्यास आदि जुनेजा ने कराए सुनंदा और मुकेश ने साधकों को प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। सीमा ने भुजंगासन एवं त्रिकोणासन की जानकारी दी।