{"_id":"5944f7214f1c1b0c098b469c","slug":"yoga-is-the-treatment-of-diseases-from-heart-to-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग में है दिल से लेकर कैंसर तक की बीमारियों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग में है दिल से लेकर कैंसर तक की बीमारियों का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
योग करते छात्र-छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल की बीमारी से लेकर जानलेवा कैंसर तक का इलाज योग के जरिए किया जा सकता है। योग का महत्व चिकित्सक भी समझते हैं। यही वजह है कि शहर के प्रमुख चिकित्सक भी अब रोगों से बचने के लिए लोगों को योग अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि नियमित रूप से योग कर इंसान खुद को गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाकर रख सकता है। बताया कि योगासान शरीर में एड्रीनल ग्रंथी को नियंत्रित करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घट जाती है और शरीर में बीमारियां पनप नहीं पातीं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज यदि प्रतिदिन 30 मिनट योगासन करें तो इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। शुगर के मरीज शुगर कम करने के लिए इंसुलीन लेते हैं, मगर यदि वह कम से कम 30 मिनट प्रतिदिन योग करें तो शुगर कंट्रोल हो सकता है। सप्ताह में पांच दिन प्रतिदिन 30-30 मिनट योग करने से दिल का दौरा पड़ने की चांस कम होते है। फेफड़ों की बीमारी को भी योग करने से कम किया जा सकता है। योगासन शरीर में बनने वाले बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे वाले को बढ़ाता है। आंतों के कैंसर और लीवर की बीमारी के खतरे को कम करने में योग का बड़ा महत्व है। मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए योग की कई क्रियाएं फायदेमंद हैं। इनके अलावा डिप्रेशन, मोटापा कम करने में भी योग लाभदायक है। मगर योग के लिए अच्छे योगाचार्य की शरण में आना जरूरी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/