{"_id":"6a32914a5aa6bfd192019a9f","slug":"yoga-is-the-art-of-living-dr-bk-gupta-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1220139-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन जीने की कला है योग : डॉ. बीके गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन जीने की कला है योग : डॉ. बीके गुप्ता
Wed, 17 Jun 2026 05:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
शारदा रोड सरदार पटेल इंटर कॉलेज में योग शिविर।
सरदार पटेल इंटर कॉलेज में योग शिविर का छठा दिन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पश्चिमी जिला द्वारा आयोजित सात दिवसीय जोड़ों के दर्द एवं मधुमेह रोग निवारण योग शिविर के छठे दिन सरदार पटेल इंटर कॉलेज शारदा सड़क में योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. बीके गुप्ता ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है। यह जीवन जीने की एक कला है। उन्होंने कहा कि संसार में सभी प्राणी जीवन जीते हैं। उन्होंने योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनीता राणा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वक्रासन, मंडूकासन, पादोत्तानासन, पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया।
योग शिक्षिका अर्चना वर्मा ने गहरी एवं लंबी श्वास, अग्निसार, शीतली, शीतकारी तथा प्लाविनी प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए इनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन
शिविर को सफल बनाने में प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुप्ता, अनिल मित्तल, डॉ. बीके गुप्ता, सुरेंद्र जैन, अमित बंसल, अलका गर्ग एवं पवन गोयल रहे।