फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga exercises were conducted to provide relief from cervical pain and sciatica.

Meerut News: सर्वाइकल, साइटिका से राहत के लिए योगाभ्यास कराया

Wed, 03 Jun 2026 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Yoga exercises were conducted to provide relief from cervical pain and sciatica.
मोदीपुरम। योग विज्ञान संस्थान पूर्वी जिला की ओर से गंगोत्री कॉलोनी में आयोजित दर्द निवारण योग शिविर में मंगलवार को साधकों को सर्वाइकल, साइटिका, कमर दर्द और स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं में लाभकारी योगासनों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में लोगों ने ऊष्ट्रासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
विज्ञापन


शरीर विज्ञान विशेषज्ञ भूले सिंह शर्मा ने बताया कि मुख्य रूप से नसों का दर्द, मांसपेशियों का दर्द और रक्त संचार प्रणाली में आने वाली बाधाओं के कारण परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि गलत खानपान अनियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। जिन मांसपेशियों का नियमित उपयोग नहीं होता, वे धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। इससे दर्द और अकड़न की शिकायत बढ़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योग की विभिन्न क्रियाओं से शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त का संचार बेहतर होता है और मांसपेशियों व नसों को मजबूती मिलती है। नियमित योगाभ्यास दर्द से राहत दिलाने के साथ शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने में भी सहायक है। संस्थान के अध्यक्ष सुनील सैन ने कहा कि योग शरीर की विभिन्न प्रणालियों को संतुलित करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योग और प्राणायाम से कई समस्याओं से राहत मिलती है। प्रशिक्षकों ने साधकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed