फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga boosts immunity: Swami Karmveer

योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता : स्वामी कर्मवीर

Tue, 16 Jun 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Yoga boosts immunity: Swami Karmveer
- सीसीएसयू में योग शिविर के दूसरे दिन संतुलित जीवनशैली का महत्व भी बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। योग-प्राणायाम से शरीर के साथ ही मन मस्तिष्क भी संतुलित रहता है। इस दौरान संतुलित जीवनशैली और प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व भी बताया गया।
शिविर में स्वामी कर्मवीर ने प्रतिभागियों को कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम और उज्जायी सहित विभिन्न प्राणायामों एवं योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि इन प्राणायामों के नियमित अभ्यास से श्वसन तंत्र मजबूत होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने उज्जायी प्राणायाम को गले एवं श्वास संबंधी समस्याओं में लाभकारी बताया।
विज्ञापन

योग गुरु ने कहा कि नियमित प्राणायाम से धैर्य, एकाग्रता और मानसिक शक्ति का विकास होता है। प्राकृतिक चिकित्सा पर चर्चा करते हुए उन्होंने रासायनिक तत्वों से युक्त उत्पादों के अत्यधिक प्रयोग से बचने और प्राकृतिक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही संतुलित आहार लेने, तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करने और नियमित दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी। इस दौरान कुछ बीमारियों में उपयोगी आयुर्वेदिक औषधीय संयोजनों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा के समन्वय से अनेक शारीरिक समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है।

छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी किया अभ्यास
शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। सभी को जीवन में योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed