फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yash, Bhavya, and Avni's brilliant performance in the skating competition.

Meerut News: स्केटिंग प्रतियोगिता में यश, भव्य, अवनी का शानदार प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2026 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Yash, Bhavya, and Avni's brilliant performance in the skating competition.
स्केटिंग प्रतियोगिता में विजेता सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाड़ी
सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में हुआ आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें यश, भव्य, अवनी समेत कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रतियोगिता के समापन पर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ आदि से आए लगभग 150 से अधिक बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसमें यश त्यागी, भव्या, अवनी, अयांश, शौर्य प्रताप, रोहन सैनी, देवांश शर्मा, चारवी, दिव्यांशी, शौर्य गौतम, कुशाग्र सोनी, वरुण, चित्रांगना, नंदिनी आदि ने अपने- अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि अनुराग व अरुण जिंदल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा व वर्तमान प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का भी संस्कार देते हैं। विद्या भारती द्वारा खेलों के माध्यम से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और संस्कार दोनों का विकास किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के विजेता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा 25 से 27 सितंबर तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed