फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yash Bharti Award

यश भारती से बढ़ा सीमा और सर्वेश का ‘यश’

Tue, 22 Mar 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 22 Mar 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Yash Bharti Award
सीमा के ससुर तेजपाल सिंह और सर्वेश सिंह को यश भारती सम्मान देते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
डिस्कस थ्रो में भारत को एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक दिलाने वाली मेरठी बहू सीमा पूनिया और मेरठ के शूटर सर्वेश यादव को प्रदेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


सीमा की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री ने उनके ससुर को यह पुरस्कार दिया। सम्मान मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। 
सीमा पूनिया मूल रूप से हरियाणा के खेवड़ा गांव की रहने वाली हैं। उनकी शादी सकौती टांडा निवासी अंकुश पूनिया पुत्र तेजपाल सिंह से हुई है। अंकुश सीमा के कोच भी हैं। सीमा इस समय अपने पति के साथ अमेरिका में हैं।
विज्ञापन


वे रियो ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। अवार्ड मिलने पर ससुर तेजपाल, सास राजकुमारी, जेठ अनुज और जेठानी आस्था ने भी खुशी जताई। फोन पर हुई बातचीत के दौरान सीमा ने कहा कि यह अवार्ड उनके लिए काफी मायने रखता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शुक्रिया कहा। खेल के बढ़ावे के लिए उन्होंने पुरस्कारों को जरूरी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा की उपलब्धियां 
 2000 : जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप मेें गोल्ड
 2001: जूनियर एशिया चैंपियनशिप में रजत 
 2002: जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप वेस्टइंडीज में कांस्य
 2002: जूनियर एशियन चैंपियनशिप बैंकाक में कांस्य
 2010: दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य 
 2014: स्कॉटलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत । 
 2015: इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड।

शूटर सर्वेश का भी सम्मान
शूटर सर्वेश यादव को भी सीएम ने यश भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। सर्वेश इन दिनों मेरठ के गंगानगर कॉलोनी में शूटिंग रेंज चला रहे हैं। वह कई अंतरराष्ट्रीय शूटर तैयार कर चुके हैं। उन्होंने सम्मान के लिए सीएम को शुक्रिया कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed