{"_id":"589c106d4f1c1b7e0b37a42e","slug":"yah-kaisa-hai-alart-phaintam-hi-le-ude-chor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा हाई अलर्ट, फैंटम ही ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा हाई अलर्ट, फैंटम ही ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 09 Feb 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
फैंटम ले उड़े चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों, बदमाशों ने हाई अलर्ट को हवा में उड़ा दिया है। विधानसभा चुनाव में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स से पूरे जिले की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस की चोरों ने बुधवार रात सोफीपुर से गश्ती बाइक फैंटम ही चोरी कर ली। कंट्रोल रूम पर सिपाही ने इसकी सूचना दी तो लखनऊ तक हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ और इंस्पेक्टर मामला दबाने में लग गए। देर रात पुलिस ने सोतीगंज में भी दबिश दी।
विज्ञापन
पल्लवपुरम थाने की मोदीपुरम चौकी पर तैनात सिपाही सोनू कुमार और होमगार्ड भंवर सिंह की ड्यूटी फैंटम पर लगी थी। रात करीब नौ बजे दोनों फैंटम बाइक से गश्त करने रुड़की रोड स्थित सोफीपुर में पहुंचे थे। फैंटम को खड़ी कर सिपाही और होमगार्ड एक मंडप में पहुंचे। करीब पांच मिनट बाद बाहर आए तो फैंटम न मिलने पर उनके होश उड़ गए। सिपाही ने टार्च जलाकर भी देखा। लेकिन फैंटम नहीं मिली। जिसके बाद सिपाही ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी के बाद पल्लवपुरम इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रकाश और सीओ दौराला बीएस वीर कुमार भी पहुंच गए। आसपास चेकिंग कराई गई, लेकिन फैंटम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
सिपाही पर बरसे सीओ
यूपी पुलिस
फैंटम चोरी होने पर इंस्पेक्टर और सीओ सिपाही पर बरस पड़े। कहा कि मामला ऊपर तक चला गया तो दो मिनट में सस्पेंड हो जाओगे। सिपाही ने पल्लवपुरम थाने में चोरी की तहरीर दी है।
यह पहला मामला नहीं
डेढ़ साल पहले मेडिकल थाने से भी फैंटम चोरी हो गई थी। जिसमें सिपाही सस्पेंड हुआ और बाइक की कीमत वेतन से काटी गई थी। बाद में फैंटम मिली तो पता चला कि एक सिपाही ने ही दूसरे सिपाही को सस्पेंड कराने के लिए फैंटम चोरी कराई थी।
फैंटम चोरी का मामला गंभीर है। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी। -आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी
यह पहला मामला नहीं
डेढ़ साल पहले मेडिकल थाने से भी फैंटम चोरी हो गई थी। जिसमें सिपाही सस्पेंड हुआ और बाइक की कीमत वेतन से काटी गई थी। बाद में फैंटम मिली तो पता चला कि एक सिपाही ने ही दूसरे सिपाही को सस्पेंड कराने के लिए फैंटम चोरी कराई थी।
फैंटम चोरी का मामला गंभीर है। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी। -आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी