{"_id":"6967b1963d5f6f17f10a1c26","slug":"yagna-performed-on-completion-of-100-years-of-rss-meerut-news-c-72-1-mct1002-147228-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर किया यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शताब्दी नगर स्थित राधेश्याम मोरारका सरस्वती विद्या मंदिर माधवकुंज में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
सम्मेलन के दौरान पांच वेदियां बनाकर यज्ञ किया गया। इस यज्ञ में 20 यजमानों ने भाग लिया और विधि-विधान से आहुतियां दीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्र सेविका समिति की महानगर कार्यवाहिका गीता और विभाग प्रचारक प्रमुख पंकज रहे। संत शाश्वतानंद महाराज ने धर्म और समाज के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापिका प्रियंका चौहान और क्षेत्रीय छात्रावास प्रमुख अनिल उपस्थित रहे। आयोजन में डॉक्टर हेडगेवार छात्रावास के अधीक्षक संतराम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वेद प्रकाश ने किया। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरीश, उपाध्यक्ष लोकेश, कोषाध्यक्ष नोजेन्द्र, सह कोषाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश, सचिव दीपांशु, सह सचिव कश्मीर, मंत्री विजेंद्र समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।