Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestlers practiced for the wrestling competition.

Meerut News: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों ने किया अभ्यास

Mon, 18 May 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers practiced for the wrestling competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 30 मई से दो जून तक भदोही में किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर मेरठ की टीम का चयन किया जा चुका है। प्रतियोगिता के लिए चुने गए खिलाड़ियों को सोमवार को भी चौधरी चरण सिंह विवि स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया।
जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. जबर सिंह सोम ने बताया कि शुक्रवार को टीम का चयन किया गया था। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल 57 किलोग्राम भार वर्ग में वंश सैनी, 61 किलोग्राम में सागर वत्स, 70 किलोग्राम भार वर्ग में निहाल गोयल, 74 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल वत्स, 86 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद कुमार का चयन किया गया है। ग्रीको रोमन शैली में 60 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत कुमार, 63 किलोग्राम में विशाल तोमर, 67 किलोग्राम भार वर्ग में मुकुल चौधरी, 72 किलोग्राम में अर्जुन सिंह, 77 किलोग्राम में विशाल भाटी, 82 किलोग्राम भार वर्ग में शरद चौधरी, 97 किलोग्राम भार में धीरेंद्र गुर्जर, 130 किलोग्राम में सार्थक का चयन किया गया है।
विज्ञापन

महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में नीलम तोमर, 55 किलोग्राम में सृष्टि तोमर, 57 किलोग्राम भार वर्ग में पायल सैनी, 59 किलोग्राम भार वर्ग में लीजा तोमर, 62 किलोग्राम भार वर्ग में तनु चौहान, 65 किलोग्राम में सलोनी शर्मा, 72 किलोग्राम में कंचन, 76 किलोग्राम में इशिता का चयन किया गया है। सभी खिलाड़ियों ने सोमवार को स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed